Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के चॉपर में आई तकनीकी खराबी, मंगाया गया दूसरा हेलीकॉप्टर

   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते वे आकस्मिक दौरे के लिए समय पर रवाना नहीं हो सके। इसके बाद ...

 


 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के चलते वे आकस्मिक दौरे के लिए समय पर रवाना नहीं हो सके। इसके बाद सीएम के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर मनाया गया है। कुछ देर बाद वे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होंगे।

आकस्मिक दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं की जमीनी जानकारी ली जाएगी। आज मंत्री, सांसद और विधायक भी समाधान शिविरों में जाएंगे। इसके साथ ही वे जिलों का औचक निरीक्षण कर समीक्षा बैठक भी लेंगे। इन औचक दौरों के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र में कसावट लाने और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि आज यानी 5 मई से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की आज से शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से आकस्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

No comments

कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग- मुख्यमंत्री विष्णु ...

खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो-मुख्यमंत्री विष्णु द...

पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डो में दर्ज सभी सदस्यों का...

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़कर महिलाएं आर्थिक...

युक्तियुक्तकरण से पोड़ी खुर्द के प्राथमिक शालाओं को मिले शिक्...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मसम्मान और आत्मनिर्भ...

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का 15वां स्थापना दिवस

शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन स...

सुशासन की रोशनी वनांचल तक अचानकमार के 12 गांवों के सोलर पैनल...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़...