Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की

   सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षकों ने जताया विश्वास रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्र...

  

सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षकों ने जताया विश्वास

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल