Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, June 12

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

  0-जनसंपर्क - सुशासन और जनविश्वास का सेतु: मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर ...

 

0-जनसंपर्क - सुशासन और जनविश्वास का सेतु: मुख्यमंत्री साय

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनसंपर्क आज मात्र सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद की सशक्त कड़ी है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क की भूमिका और भी व्यापक हो गई है। आज जनसंपर्क की लोगों को शासन की योजनाओं के प्रति   जागरूक करने में अहम भूमिका  है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के विस्तार के इस युग में विश्वसनीय, सटीक और संवेदनशील संप्रेषण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। ऐसे में जनसंपर्क की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जनसंपर्क जनमत, जनचेतना और जनसेवा के त्रिवेणी संगम की तरह है। इसकी सक्रियता, संवेदनशीलता और संप्रेषण क्षमता जितनी सशक्त होगी, छत्तीसगढ़ में सुशासन की छवि उतनी ही मजबूत होगी। सही सूचना, सही समय पर, सही स्वरूप में जब आमजन तक पहुँचती है, तभी लोकतंत्र में विश्वास और सहभागिता मजबूत होती है।। 

No comments

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रामगढ़ महोत्सव में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने यूनिसेफ,डबल्य...

छत्तीसगढ़ में सतत विकास की ओर एक बड़ा कदम

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर पूरे प्रदेश में चला बा...

लक्ष्य को समय सीमा से पहले पूरा करने का भाव जरूरी : राज्यपाल...

बच्चों से श्रम कराना नहीं, उन्हें सपने दिखाना हमारी जिम्मेदा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना ...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...