Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, July 19

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन में लोगों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ

   राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से गणेश राम भगत की आमदनी में हुई वृद्धि 3 लाख 60 हजार से अधिक का हुआ आर्थिक ला...

  

राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से गणेश राम भगत की आमदनी में हुई वृद्धि

3 लाख 60 हजार से अधिक का हुआ आर्थिक लाभ

रायपुर । हर व्यक्ति का इच्छा होती है कि वह अच्छी आमदनी प्राप्त कर सुख-सुविधा के साथ जीवन यापन कर अपने परिवार का अच्छे से परवरिश कर सके। इसके लिए वह हर संभव प्रसास करता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इन योजनाओं का लाभ यहां के निवासी उठा रहे हैं।

इस कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बनगांव निवासी कृषक श्री गणेश राम भगत को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल लगाने का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

श्री गणेश राम भगत ने वर्ष 2024-25 के रबी फसल में 0.800 हेक्टर में उन्नत तकनीक को अपनाते हुऐ ड्रिप सिंचाई सुविधा के साथ मल्चिंग लगाकर ग्राफ्टेड़ टमाटर की फसल लगाई, इस दौरान उन्होंने टमाटर के फसल पर अपना ध्यान केन्द्रित किया। कृषक को 0.800 हेक्टर में लगे ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से 60 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। 6000 प्रति क्विंटल की दर से 360000 रुपये की आर्थिक लाभ प्राप्त हुई।

कृषक श्री गणेश राम भगत का कहना हैं कि, यह सब उद्यानिकी विभाग से प्राप्त सहयोग और अधिकारी-कर्मचारियों से समय-समय पर मिलते रहने वाले मार्गदर्शन से संभव हो पाया है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि किसान की सफलता में उनकी स्वयं की मेहनत एवं लगन भी शामिल हैं। कृषक श्री गणेश राम भगत एक मेहनती किसान हैं। उन्होंने खेती की उन्नत तकनीक को अपनाया जिससे उन्हें पहले से अधिक उत्पादन प्राप्त होने लगा, उनकी इस सफलता को देखते हुऐ अगल-बगल के किसान तथा आस पास के अन्य ग्रामों के किसान भी खेती की उन्नत तकनीक का उपयोग कर खेती कर रहे हैं तथा उद्यानिकी विभाग से जुड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...