रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा कि आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति के असर से अब नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। ब...
रायपुर। मुख्यमंत्री
विष्णु देव साय ने सोमवार को कहा कि आत्मसमर्पण तथा पुनर्वास नीति के असर
से अब नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। बीजापुर में 28 लाख रुपये के
इनामी नौ नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष
आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सीएम ने सुरक्षा बलों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार
ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही
है। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और विकसित भविष्य की ओर एक बड़ा
कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 का
सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर रूपी नक्सलवाद
के ताबूत पर आखिरी कील ठोंकने का काम हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है।
नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब पुनः समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे
हैं, जो स्वागतयोग्य है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मार्च 2026
तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूर्णतः खात्मा तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि
बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में राज्य सरकार द्वारा लगातार सुरक्षा कैंप
स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क निर्माण, शिक्षा और
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार पर विश्वास बढ़ा है। इसी
विश्वास के चलते नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं और नक्सली मुख्यधारा में
लौटने को मजबूर हो रहे हैं।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments