Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी...




रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

No comments

नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप ...

गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त को मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...