Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, June 2

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

    ब्रह्मलीन प्रकाशानंद जी महाराज की समाधि पर की चादर अर्पित मुख्यमंत्री ने श्री महारूद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ में दी आहुति प्रदेश में सुख ...

  

ब्रह्मलीन प्रकाशानंद जी महाराज की समाधि पर की चादर अर्पित
मुख्यमंत्री ने श्री महारूद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ में दी आहुति
प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की


भोपाल :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तराना स्थित प्राचीन तिल भांडेश्वर महादेव मंदिर में पूजा कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को तराना स्थित तिल भांडेश्वर मंदिर में पूजा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देव दर्शन के बाद कार्यक्रमों में साधु संतों का सम्मान किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बृह्मलीन महंत श्री प्रकाशनंद जी भारती की समाधि पर पुष्पांजलि और चादर अर्पित की। उन्होंने श्री महारूद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ में आहुति दी और ईश्वर से कामना की कि प्रदेश में सुख समृद्धि बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन्दिर परिसर मे पीपल का पौधा रोपा। उन्होंने मंदिर परिसर में सत्संग भवन निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री स्वामी श्री हरि गिरि महाराज और महंत श्री मोहन भारती जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, स्थानीय विधायक, साधु संत और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments

देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दशोरा नागर समाज ने कई आ...

रेरा का बड़ा फैसला: प्रमोटर को 28 लाख रुपए ब्याज सहित लौटान...

राज्यपाल डेका से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने की सौजन्य भेंट

महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त के तहत 648 करोड़ रुपये की स...

प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी – अरुण साव

औषधि परीक्षण में 03 दवाएं अमानक, नशीली दवाओं के खिलाफ छापेमा...

राज्यपाल डेका से केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पास...

किसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित...

राज्यपाल डेका ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले स्वर्...

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अ...