Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

   रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण...

  

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि (19 फरवरी) पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोखले जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की बौद्धिक और नैतिक नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों और आदर्शों ने राष्ट्र की दिशा को नई ऊर्जा दी और अनेक स्वाधीनता सेनानियों को भी राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गोपाल कृष्ण गोखले जी का जीवन त्याग, निःस्वार्थ सेवा और चारित्रिक दृढ़ता का प्रतीक था। उन्होंने आत्मिक विकास और नैतिक मूल्यों को राजनीति और समाज सुधार के केंद्र में रखा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोखले जी का देश के प्रति योगदान भारतीय इतिहास में अमिट रहेगा और वे युवा पीढ़ी के लिए सदैव महान पथप्रदर्शक बने रहेंगे।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मलेरिया पर करारा प...

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर क...

मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाका...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ‘श्री रामलला दर्शन योजन...

वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने क...

छत्तीसगढ़ में मलेरिया पर करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं

परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी...

बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क...

75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें