Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, August 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लेजेंड 90 क्रिकेट लीग 6 फरवरी से नवा रायपुर में ,आयोजकों ने मुख्यमंत्री श्री साय को भेंट की छत्तीसगढ़ वारियर्स की जर्सी

 रायपुर 5 फरवरी  2025। लेजेंड 90  क्रिकेट लीग 6 फरवरी से 18 फरवरी तक नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मे...




 रायपुर 5 फरवरी  2025। लेजेंड 90  क्रिकेट लीग 6 फरवरी से 18 फरवरी तक नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। लेजेंड क्रिकेट लीग अंतरराष्ट्रीय स्तर की लीग है, जिसका आयोजन पूर्व में श्रीलंका सहित अनेक देशों में हुआ। इस वर्ष इस  लीग  के आयोजन का सम्मान भारत को प्राप्त हुआ है। लीग  के  आयोजकों  ने  आज  मुख्यमंत्री  श्री  साय से  उनके  निवास  में  मुलाकात कर  उन्हें  छत्तीसगढ़  वारियर्स की  21 नंबर  की  जर्सी  भेंट  की  और  उन्हें  इस  प्रतियोगिता  का  विशेष  आमंत्रण  दिया। 

 इस प्रतियोगिता में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें क्रिस गेल, डेविड वॉर्नर, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, सुरेश रैना, मैथ्यू, वेड, मोइन अली, एरोन फिंच,  तिसारा परेरा, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक, शान  मार्श , मार्टिन गुप्टिल, केदार, जाधव, बेन डंक, शाकिब अल हसन तथा डेनियल क्रिश्चियन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। 
 लेजेंड 90 के मुख्य  कार्यकारी अधिकारी श्री तरुण सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ वारियर्स टीम की 21 नंबर
की जर्सी भेंट की तथा प्रतियोगिता हेतु विशेष निमंत्रण दिया।   श्री परिहार ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस  अवसर पर आयोजन समिति के श्री बलविंदर सिंह , श्री राहुल भदोरिया, श्री सदन  घोष, श्री गौरव बत्रा और श्री राजीव सोनी उपस्थित थे।

No comments

मुख्यमंत्री श्री साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंग...

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और सम...

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगत...

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता...

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय म...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्र...

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम...

खरगा की पूनम की मुस्कान में झलकता सुनहरे भविष्य का सपना

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत – पशुधन सुरक्षा, नस्ल ...