टीकमगढ़ : कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन के कुशल मार्गदर्शन में 18 फर...
टीकमगढ़
: कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन के कुशल मार्गदर्शन में 18 फरवरी से 18
मार्च 2025 तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ
के. एम. वरूण ने बताया कि दस्तक अभियान अंतर्गत 0 से पांच बर्ष तक के
1,33,579 बच्चों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया। साथ ही गत
अभियान अंतर्गत 55,004 बच्चे जो एनिमिक पाये गये थे उनका फॉलोअप किया
जायेगा। अभियान अंतर्गत 9 माह से पांच बर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की
दवा पिलाई जायेगी। अभियान के सफल संचालन के लिए ग्राम स्तर पर आशा
कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम टीम के रूप में कार्य करते हुए
घर घर दस्तक देंगे। जहां बच्चों में दस्त निमोनिया एनिमिया के प्रकरणों की
पहचान कर उनका उचित उपचार एवं रेफ़रल प्रबंधन व फांलोअप करने का कार्य किया
जायेगा। साथ ही इस कार्यक्रम की मॉनीटरिंग विकास खण्ड एवं जिला स्तर से
किया जायेगा।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments