Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, September 8

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर निरंतर धान खरीदी का सिलसिला जारी




अब तक 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी

18.12 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 20 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान

पंजीकृत किसानों के धान विक्रय हेतु 25 जनवरी तक के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन टोकन उपलब्ध

किसान सुविधानुसार तिथि का चयन कर धान विक्रय कर सकते है*l

धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव

अब तक 61 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी

34.61 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव

रायपुर 1 जनवरी 2025/ राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक लगभग 90.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में 18.12 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 20 हजार 035 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। 

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

धान खरीदी के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। धान उठाव के लिए लगभग 61 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 34.61 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 01 जनवरी 2025 को 57893 किसानों से 2.66 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए 74 हजार 760 से अधिक टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस के लिए 81 हजार 927 टोकन जारी किए गए हैं।

No comments

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 : बस्तर एयरपोर्ट से अब तक तीन लाख ...

गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री वि...

कांग्रेस को आदिवासी नेतृत्व से चिढ़ है, और वह हर बार उन्हें ...

आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार,कई पुराने चेहरों को दी गयी म...

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे ...

अयोध्या से लौटे प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर 63 श्रद्धालुओं...

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पह...

मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में भर्ती श्री विशंभर या...

अन्नदाताओं की मुस्कान ही सरकार की ताकत : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मदकू द्वीप क्षेत्र के विकास के शिल्पी शांताराम को दी गई श्र...