Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पक्के घर का सपना हुआ पूरा, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला मकान

रायपुर. 23 सितम्बर 2024. प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्धन परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्हें कच्चे मकान में होने वाली द...


रायपुर. 23 सितम्बर 2024. प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्धन परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्हें कच्चे मकान में होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिल रही है। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के भरदैयाडीह पंचायत के आश्रित ग्राम जेंजराडीह के श्री अजय शिकारी ने बताया कि पहले उसका घर मिट्टी का था, जिससे परिवार को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता था। कच्चे मकान में बारिश के दिनों में पानी टपकने और सीलन की वजह से जीवन-यापन करना मुश्किल हो जाता था। साथ ही कच्चे मकान में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीव-जन्तुओं का भी खतरा बना रहता था। 


जेंजराडीह के श्री अजय शिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से अब पक्का मकान मिलने से इन सभी परेशानियों से निजात मिलेगी। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए चार किस्तों में राशि सीधे उसके बैंक खाते में मिली है। उसका मकान अब तेजी से पूर्णता की ओर है। श्री अजय शिकारी कहते हैं कि हम जैसे रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब परिवारों के लिए पक्का आवास मिलना किसी सपने से कम नहीं है। सरकार की मदद से हमारा एक बड़ा सपना पूरा हो रहा है। इस जनहितैषी संवेदनशील योजना के लिए उसने राज्य और केंद्र सरकार के प्रति आभार जताया।

No comments

वैश्विक टेक्सटाइल हब के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने क...

छत्तीसगढ़ में मलेरिया पर करारा प्रहार

छत्तीसगढ़ में खाद की कोई कमी नहीं

परंपरागत से आधुनिक खेती की ओर: लालसुहनार के साधूराम की कहानी...

बस्तर संभाग में समितियों से 58159 मैट्रिक टन खाद एवं 33062 क...

75 आदिवासी महिला किसानों को दी गई दुधारू गायें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया प...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान — 'वेटलैण्ड मित्र' बनें...

प्रदेश में अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

झींगा पालन में नया अध्याय लिख रहा है सुकमा जिला