Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर 9 महीने में बदले गए 578 ट्रांसफार्मर

124 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए  आवेदन पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही कर रहा है विद्युत विभाग लोगों ने मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को दिया धन्...


124 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए 

आवेदन पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही कर रहा है विद्युत विभाग

लोगों ने मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा बना कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्यवन किया जा रहा है। आम लोगों के जीवन से जुड़ी सुविधाएं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री के गृह निवास बगिया में मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। जहां लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाता है।   
                      जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र हैं। जिले के दूरस्थ अंचलों में भी बिजली की संचालन निर्बाध रूप से हो इसके लिए विद्युत विभाग दिन हो या रात लगातार कार्य कर रहा है। आम लोगांे के आवेदन पर विभाग का अमला तत्कार संज्ञान लेकर काम में जुट जाता है। विद्युत विभाग बारिश हो या अंधड़, पेड़ का बिजली के तारों या खंभों में गिरने जैसी चुनौतियों का लगातार सामना करते हुए बिजली की सुविधा उपलब्ध करा रही है। विभाग के द्वारा पिछले लगभग 9 महीने में जशपुर जिलें में 578 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और 124 नया ट्रांसफार्मर नया लगाया गया है। इसके साथ ही विभाग द्वारा नई लाईन बिछाने, केबल, ग्रिप चेंज आदि कार्य भी सतत रूप से किया जा रहा है। 
                   विद्युत विभाग के द्वारा  जिलें के विकासखंडों सहित इसके अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युतिकरण कार्य एवं इसके संचालन में आने वाले बाधाओं को तत्काल निराकरण किया जा रहा है। विभाग के द्वारा बिजली की लोड केपिसिटी के हिसाब से 578 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। जिनमें बगीचा विकासखंड में 42 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। इसी तरह दुलदुला विकासखंड में 45, जशपुर विकासखंड में 50, कुनकुरी विकासखंड में 106, मनोरा में  29, सन्ना में 42, पत्थलगांव में 144, कांसांबेल में 55 एवं फरसाबहार में 65 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। 
                 इसी तरह जिले के आठों विकासखंड में 124 नए ट्रांसफार्मर  लगाए गए हैं। जिसमें 100 केव्हीए का 16 ट्रांसफार्मर, 63 केव्हीए का 77 ट्रांसफार्मर और 25 केव्हीए का 31 ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शहरों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के निर्बाध रूप से संचालन से लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

No comments

रेल यात्री कृपया ध्यान दें:- तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदल...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचा...

मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है,भारत आज चौथी बड़ी अर्...

मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का मिले उचित दाम : मुख्यम...

प्रदेश की 20 हजार 600 सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने ...

छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती ज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर त...

सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्र...

खपरैल पलटने का खत्म हुआ सिलसिला, धुर साय को मिला पीएम आवास

सुरक्षित मातृत्व की ओर छत्तीसगढ़ का सशक्त कदम