Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

तेलीबांधा के पास दिनदहाड़े हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब वहां कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाह...


 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब वहां कोयला कारोबारी के ऑफिस के बाहर गोली चल गई। बताया जा रहा है कि अमन साहू गैंग के शूटरों ने (Aman Sahu Gang) ने गोली चलाई है। घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। हालांकि गोलीकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है। कोयला कारोबारी सुरक्षित है। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी गई है।

इस घटना के बारे में रायपुर एएसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हवाई फायर करते हुए दिखाई दिए।रायपुर एएसपी पटले ने कहा, इससे पहले रायपुर पुलिस ने इसी प्रकार के झारखंड के एक गैंग को रायपुर में घटना को अंजाम देने से पूर्व पकड़ा था। इस घटना में भी इसी गैंग पर शक है। फिलहाल शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है।

अमन साहू गैंग के चार शूटरों हुए थे गिरफ्तार

बतादें कि इससे पहले छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के दो कारोबारियों की हत्‍या करने आए अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था। ये शूटर कोयला कारोबारियों से वसूली करते थे। किसी कोयला कारोबारी द्वारा वसूली राशि देने से मना करने पर ये सभी शूटर उसकी हत्‍या करने रायपुर पहुंचे थे।

शूटरों की तलाश में छत्‍तीसगढ़ एसआईबी की टीम भी जुटी हुई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों को अमन सिंह गैंग से जुड़ा मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर निर्देश दे रहा था।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...