Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

हाथरस में सत्संग में भगदड़, 90 की मौत, 100 से अधिक बेहोश हुए

  नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के रतीभानपुर गांव में चल रहे भोले बाबा के स...

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के रतीभानपुर गांव में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 90 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 100 के करीब लोग बेहोश हो गए हैं। घटनास्थल एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर है। घायलों को बस-टैंपों में लादकर जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक 27 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में 23 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। एटा शहर के मोहल्ला वनगांव के रहने वाले रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है। उनके बेटे और बहू की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों को अलीगढ़ और एटा पहुंचाया जा रहा है। एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। आगे की जांच की जा रही है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं । 

No comments

रेल यात्री कृपया ध्यान दें:- तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदल...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचा...

मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है,भारत आज चौथी बड़ी अर्...

मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का मिले उचित दाम : मुख्यम...

प्रदेश की 20 हजार 600 सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने ...

छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती ज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर त...

सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्र...

खपरैल पलटने का खत्म हुआ सिलसिला, धुर साय को मिला पीएम आवास

सुरक्षित मातृत्व की ओर छत्तीसगढ़ का सशक्त कदम