Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सलमान खान फायरिंग मामले में नया खुलासा

   इंदौर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पहले भी इस मामले को लेकर अपडेट आ चुके हैं। जानक...

 

 इंदौर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पहले भी इस मामले को लेकर अपडेट आ चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, अब पुलिस को इस केस में एक बड़ा सबूत मिला है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इस रिकॉर्डिंग की आवाज एजेंसी के पास रखी अनमोल बिश्नोई के ऑडियो सैंपल से मैच हो रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का हाथ था। बरामद की गई रिकॉर्डिंग से यह पता चला है कि पूरे मामले में अनमोल, शूटर्स की मदद कर रहा था। वह आरोपियों के छिपने और फायरिंग करने तक उनके संपर्क में था। आरोपियों की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने मोबाइल बरामद किए थे। इस मोबाइल में ही अनमोल की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। ऑडियो रिकॉर्डिंग को वेरिफिकेशन के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया था। जांच के बाद यह पता चला है कि ऑडियो अनमोल बिश्नोई का है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। बता दें कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवारों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो और लोगों को पंजाब से हिरासत में लिया गया था। कुछ समय पहले ही इस मामले को लेकर सलमान खान का बयान दर्ज किया गया था। उनका कहना था कि जब यह घटना हुई, तब वे घर पर ही थे। जो गोली उनके फ्लैट की बालकनी में लगी थी, उसकी आवाज से वे उठे और बालकनी में देखने गए, जहां उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया।

No comments

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाख...

राष्ट्रीय कार्यशाला "एनजीओ मीट-2025" का भव्य आयोजन मैट्स यून...

हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रामगढ़ महोत्सव का ...

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा सं...

कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री ...

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण...

उद्योग मंत्री देवांगन 13 जून को कोण्डागांव के दौरे पर

एयर इंडिया विमान हादसे पर राज्यपाल डेका ने गहरा शोक व्यक्त क...