Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, July 9

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 352 श्रमिकों को आवास निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत

   मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना रायपुर। श्रमिक हितैषी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायत...

  

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना

रायपुर। श्रमिक हितैषी प्रदेश की विष्णुदेव सरकार में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर प्रदेश के कुल 352 श्रमिकों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भूखंड पर आवास अथवा नवीन आवास क्रय के लिए पात्र हितग्राहियों को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत राशि दी जाती है। आचार संहिता के हटने के उपरांत श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने हाल ही में श्रम विभाग की मैराथन बैठक लेकर सभी योजनाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के पात्र हितग्राहियों को तत्काल राशि जारी करें। मंत्री श्री देवांगन के निर्देश पर प्रदेश भर के 352 हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई। हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाती है।

अधिक से अधिक श्रमिकों को मिले योजनाओं का लाभ: मंत्री श्री देवांगन

मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी जिलों के श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है की इस योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिक हितग्राहियों को लाभ दिलवाएं। श्रमिकों को फॉर्म भरने और जमा करने में उनकी मदद करें ।

No comments

जनधन खाताधारकों के लिए राहत की खबर: निष्क्रिय खाते नहीं होंग...

सौर ऊर्जा से जगमगाया बस्तर का बेस्ट टूरिज्म विलेज धुड़मारास

सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया – मुख्यमंत्री श्र...

योगी ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन

सूरज की तपिश से फैल रहा घर आँगन में उजियारा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक...

युक्तियुक्तकरण से दुरूस्त हुआ शिक्षा व्यवस्था

अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण सहायक शिक्षक (एलबी) म...

प्रदेश में अब तक 336.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के...