Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 8

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ दुर्घटना बीमा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उम्र भी बढ़ाई, धामी सरकार केे अन्य कैबिनेट फैसले

  देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सरकारी कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये त...

 

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। सरकारी कर्मचारियों को एक करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा से लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कर्मचारियों को बीमा दुर्घटना देने के लिए सरकार की ओर से चार बैंको के साथ करार किया गया है।

एसबीआई समेत बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक और केनरा बैंक भी शामिल हैं। इन बैंकों में खाता होने पर प्रीमियम के बिना लाभ मिल सकेगा। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार जल्द ही अन्य बैंकों के साथ भी करार करेगी।

धामी सरकार ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ा दी गई है। सरकार के फैसले के बाद अब 65 साल में विशेषज्ञ डॉक्टर रिटायर होंगे। इसके अलावा, शहरों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बनाने के लिए प्राधिकरण बनाने पर भी विचार किया गया है।

इसके लिए सरकार ने विधेयक को मंजूरी दी है। सहकारी समितियों की प्रबंधन समितियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का भी निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि अभी तक समिति ने महिलाओं के लिए सिर्फ दो पद ही आरक्षित होते थे।

धामी सरकार की ओर से महासू देवता के मास्टर प्लान को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 26 परिवारों को विस्थापित करने के साथ ही मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपए देने का भी फैसला लिया गया है। उत्तराखंड में विभिन्न प्राधिकरणों के मिनिस्टीरियल  कर्मियों की सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।

राज्य कर्मचारियों की तहर ही भर्ती व प्रमोशन होगा। धामी सरकार ने पर्यटन नीति के तहत अगले पांच साल तक सब्सिडी मिलती रहेगी। विदित हो कि निवेश पर 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलती है। 


No comments

बस्तर में फैल रहा है अब विकास का उजियारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटवा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और...

मध्यप्रदेश की गतिशीलता-शांति और संसाधनों का लाभ उठाएँ निवेशक...

अब इलाज के लिए कर्ज, की चिंता से मिली मुक्ति आयुष्मान कार्ड ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री और सांसद की ट्रेन की सव...

राज्य में पहली बार गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, 70 वर्षीय मर...

अरपा नदी पर पचरीघाट बैराज निर्माण के लिए 64.75 करोड़ रूपए स्व...

प्रदेश में अब तक 291.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

आदिवासी अंचलों में बेटियों के सशक्तिकरण की नई इबारत