Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नक्‍सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्‍या

   बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्‍या कर दी है। दोनों मृत...

  

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्‍या कर दी है। दोनों मृतक सगे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दरअसल, यह घटना बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के छुटवाई की है। यहां नक्सलियों ने दो ग्रामीण की हत्या कर दी है। यह घटना छुटवाई सीआरपीएफ कैंप से लगभग 500 मीटर दूरी पर हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को हुई हत्या पर नक्सलियों की धमकी के वजह से परिजनों ने अभी तक थाना में रिपोर्ट दर्ज नहींं कराई है। खबरों के अनुसार सीआरपीएफ कैंप को जमीन देने तथा एवज में रकम लेने की वजह से दोनों ग्रामीणों की हत्‍या हुई है। दोनों ग्रामीण छुटवाई के रहने वाले हैं। मारे गए दोनों ग्रामीण सगे भाई हैं, उनके नाम जोगा माडवी (40) तथा जोगा हुंगा (45) बताया गया है। थाना में रिपोर्ट लिखाने के प्रयास कैंप के जवानों द्वारा किया गया, लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने नक्सली दहशत से इनकार कर रहे हैं। छुटवाई सुरक्षा कैंप के समीप ही गुंडम में कैंप लगाया गया है। नक्सलियों द्वारा कैंप के समीप घटना को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।

No comments

हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीव...

स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में करेंगे ध्...

भारत की अर्थव्यवस्था पर वैश्विक मुहर – मुख्यमंत्री श्री साय ...

भोपाल की बड़ी झील, कश्मीर की डल-लेक से कम नहीं इसे और विकसित ...

डायल-112 सेवा त्वरित प्रक्रिया और सहायता का है वादा : मुख्यम...

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम...

बिजली बिल कम हुआ, मेंटेनेंस की चिंता नहीं....

समय पर मिला खाद, खिल उठी उम्मीदें, संतोष की मेहनत में भरेंगे...

हर घर तिरंगा अभियान - मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास प...