भोपाल । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कार्यकर्ताओं से कहा कि हमे मतदान कराने के लिए और सक्रियता...
भोपाल । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कार्यकर्ताओं से कहा कि हमे मतदान कराने के लिए और सक्रियता से कार्य करना होगा। श्री शर्मा यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा के दो चरणों के संपन्न हुए मतदान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित चुनाव प्रबंधन टोली ने बेहतर काम किया है। आने वाली 7 और 13 मई को लोकसभा चुनाव के दो चरणों में हमें और बेहतर काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर उनके हाथ मजबूत करना है। आगामी दो चरणों में होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कराने के लिए पन्ना प्रमुखों की बड़ी भूमिका होगी।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments