Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश और आंधी चलने के आसार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के...


 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। साथ ही सोमवार 13 मई से बारिश की गतिविधि भी बढ़ सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को कोरबा सर्वाधिक गर्म रहा। एडब्ल्यूएस कोरबा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर के साथ ही बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जगदलपुर, अंबिकापुर, पेंड्रा रोड आदि सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।

No comments

नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप ...

गिरौदपुरी धाम में 16 अगस्त को मनाया जाएगा जन्माष्टमी उत्सव

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

विभागों में नवाचार को बढ़ावा दें – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...