Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 18

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कोरबा : अस्थि विसर्जन कर लौट रही गाड़ी पुल से नीचे गिरी, छह घायल


 कोरबा : अस्थि विसर्जन कर प्रयागराज (इलाहाबाद) से वापस लौट रहे चांपा निवासी एक परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर नाला में गिर कर पलट गया। घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोंट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोगों को मामूली चोंट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार चांपा निवासी रविशंकर 60 वर्ष, दिनेश कुमार 35 वर्ष, सावित्री बाई 52 वर्ष, सत्या बाई 32 अपने स्वजन का अस्थि विसर्जन करने के लिए चालक राजू कुमार के साथ इनोवा कार से प्रयागराज गए हुए थे। वापसी में गुरुवार और शुक्रवार के मध्य रात दो बजे इनकी गाड़ी तुलसी पेट्रोल पंप गोड़मा नाला के पास डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। घटना में रविशंकर को दाएं सोल्डर के साथ अंदरूनी चोटें आई है। वहीं बाकी लोगों को भी मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम स्थल पर पहुंची और पायलट श्रीपाल साहू और ईएमटी पवन दास महंत ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में दाखिल कराया गया। मामले में पुलिस वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं...

हाईटेक नकल का मामला उजागर होने के बाद हरकत में आई पुलिस, दोन...

'मोर गांव मोर पानी' अभियान बना जल संरक्षण का ऐतिहासिक जनांदो...

उद्यानिकी फसल से संतेर पोटाई हुए आर्थिक रूप से सशक्त

निजी विश्वविद्यालय केवल डिग्री न बांटें, गुणवत्तापूर्ण शिक्ष...

प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है...

बलौदाबाजार को मिला विकास का तोहफ़ा : रामसागर तालाब संवर्धन एव...

अंधेरे से उजाले की ओर : पूवर्ती गांव के अर्जुन की उड़ान

आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर : खेलते-खिलखिलाते नन्हे कद...

7 सेंटीमीटर तक चेहरे में घुसा औजार, घायल बालक को जान के जोखि...