Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, May 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

पोलिंग बूथ पर भूपेश बघेल के सामने भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता

  राजनांदगांव।  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम...

 

राजनांदगांव।  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्‍का-मुक्‍की की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। विवाद बढ़ता देख पुलिस और फोर्स के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से घटना की जानकारी लेने के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस प्रत्‍याशी भूपेश बघेल और उनके कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल के साथ भिलाई से आए कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ मारपीट और धक्‍का-मुक्‍की की।  बतादें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए छत्‍तीसगढ़ में राजनांदगांव सहित तीन लोकसभा सीटों पर कुल पांच जिलों में मतदान जारी है। यहांं भाजपा के संतोष पांडेय और कांग्रेस के भूपेश बघेल के बीच ही मुख्य मुकाबला है। हालांकि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। कुल 18.68 लाख मतदाताओं में 9.38 लाख महिला वोटर्स हैं, जबकि युवा मतदाताओं की संख्या 5.06 लाख है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 76.04 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। 

No comments

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वे...

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बै...

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...