Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार परिवार के चार लोगों की मौत

 जांजगीर चांपा। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दंपती, उसके बेटे और पौत्री की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पुल...

 जांजगीर चांपा। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दंपती, उसके बेटे और पौत्री की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक में 4 लोग सवार थे। जिसमे पिता पुत्र और पौत्री की मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने ने चक्का जाम कर दिया है।पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी अनुसार कोनारगढ निवासी रामकुमार कश्यप (47) बाइक में अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42) पुत्र चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की छोटी बच्ची नतनीन के साथ अपने गांव कोनारगढ से अपनी नतनीन के बर्थडे मानने के लिए ग्राम परसदा जा रहे थे। करीबन 12.30 बजे अरसमेटा मोड़ के पास पहुंचे हुए थे की अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक में सवार सभी सड़क के किनारे दूर दूर जा गिरे। वही ट्रक चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मौके पर पिता पुत्र और नतनीन की मृत्यु हो गई। वही मृतक की पत्नी शतरूपा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तीनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के अस्पताल में भेजा गया है।  घटना की जानकारी स्वजन और ग्रामीणों को मिलने पर मौके पर पहुंचकर चक्का जाम किया गया है। जिसे देख पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। वही लोगो को समझाइश दी जा रही । पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश भी घटना स्थल पर पहुंची । पिछले 3 घंटे से चक्का जाम है मगर अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है। लागतार अधिकारियों के द्वारा समझाइश दी जा रहा है।

No comments

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार: मुख्यमंत्...

राज्यपाल रमेन डेका से पूर्व नेताप्रतिपक्ष चंदेल एवं हस्त शिल...

राज्यपाल डेका से विधायक कौशिक ने सौजन्य भेंट की

उप मुख्यमंत्री साव ने मावा मोदोल योजना के तहत संचालित कोचिंग...

भानुप्रतापपुर का पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन आधुनिक भारत का प्र...

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह: दहेज मुक्त समाज की दिशा में...

सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले ...

पहलगाम शहीद के परिवार को MATS विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण छात...

सिवनी मालवा में भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली "तिर...

देश के 1300 से अधिक रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के रूप में...