Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, July 14

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजकीय विवि के बाद सागर में राज्यीय हवाई यातायात की होगी शुरूआत

  सागर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पीटीसी मैदान में आयोजित रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा क...

 

सागर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को पीटीसी मैदान में आयोजित रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि डा. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद यहां के विद्यार्थियों को विवि में प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा था। इसलिए मैंने अपने सौ दिन के कार्यकाल के अंदर ही सागर में रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विवि की न सिर्फ घोषणा की बल्कि उसका शुभारंभ भी किया है, जिसमें इसी सत्र से यहां के विद्यार्थियाें की मांग के अनुसार सभी विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके बाद जल्द ही सागर में राज्य स्तरीय हवाई यातायात की शुरूआत की जाएगी। सीएम ने कहा कि 'हमने सौ दिन से भी कम समय में विश्वविद्यालय दिया। इसी सत्र से विश्वविद्यालय कामकाज करना शुरू करेगा। यहां के बच्चे जो कोर्स चाहेंगे, वो सारे के सारे खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह दूसरा सागर दौरा है। पहली बार जब वे 20 जनवरी को आए थे, तब राजकीय विश्वविद्यालय की घोषणा की थी। सभा के दौरान सीएम ने कहा कि सबसे पहले सागर के दानवीर कर्ण डा. हरीसिंह गौर को भारत रत्न मिलने की मांग का समर्थन किया और कहा कि उन्हें आज नहीं तो कल भारत रत्न मिलना ही चाहिए। कार्यक्रम को खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने भी संबोधित किया। 

No comments

प्रदेश में अब तक 373.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

झींगा पालन में नया अध्याय लिख रहा है सुकमा जिला

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के स...

उप अभियंता भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल कांड, युवती पकड़ी गई

वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति ...

मुख्यमंत्री श्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान ...

मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा, अन्य उद्योगों की तरह ...

खेती में तकनीकी नवाचार से समृद्धि: नवागढ़ के किसान संतोष साह...