Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लोकसभा चुनाव के लिए सपा की तीसरी लिस्ट जारी

 

लखनऊ । लोकसभा के लिए सपा की तीसरी लिस्ट भी आ गई है। इसमें छह लोगों का नाम है। इसके साथ ही एक सीट ममता बनर्जी की टीएमसी को दिया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नगीना से भी अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतार दिया है। यहां पहले आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद के उतरने की चर्चा थी। सपा की नई सूची में बिजनौर से यशवीर सिंह, नगीना से पूर्व एडीजे मनोज कुमार, मेरठ से भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, अलीगढ़ से बिजेंद्र सिंह, हाथरस से जसवीर बाल्मिक, लालगंज से दारोगा सरोज को टिकट दिया गया है। इससे पहले सपा तीस सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।

सपा और कांग्रेस ने यूपी में मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। यूपी की 80 में से कांग्रेस को सपा ने 17 सीटें दी हैं। 63 सीटें सपा ने अपने पास रखी हैं। इनमें से एक सीट भदोही अब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को दी गई है। माना जा रहा है कि इस सीट पर यूपी के पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के परिवार से कोई उतर सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी या उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी के लड़ने की है। यहां से भाजपा की तरफ से राजेश मिश्रा के नाम की चर्चा है। राजेश मिश्रा कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। ललितेश और राजेश दोनों कुछ समय पहले तक कांग्रेस में थे।

इससे पहले सपा ने इन सीटों से प्रत्याशी घोषित किया था
कैराना से इकरा हसन
मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक
संभल से शफीकुर्रहमान बर्क
फिरोजाबाद से अक्षय यादव
मैनपुरी डिंपल यादव
एटा से देवेश शाक्य
शिवपाल यादव बदायूं
आंवला से नीरज मौर्य
बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन
शाहजहांपुर से राजेश कश्यप
खीरी से उत्कर्ष वर्मा
धौरहरा से आनन्द भदौरिया
हरदोई से ऊषा वर्मा
मिश्रिख रामपाल राजवंशी
उन्नाव से अनु टण्डन
मोहनलालगंज से आरके चौधरी
 लखनऊ रविदास मेहरोत्रा
प्रतापगढ़ से डॉ. एसपी सिंह पटेल
फर्रुखाबाद से नवल किशोर शाक्य
अकबरपुर से राजाराम पाल
हमीरपुर से अजेंद्र राजपूत
बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल
फैजाबाद से अवधेश प्रसाद
अम्बेडकर नगर से लालजी वर्मा
बहराइच से रमेश गौतम
गोंडा से श्रेया वर्मा
बस्ती से रामप्रसाद चौधरी
गोरखपुर से काजल निषाद
गाजीपुर अफजाल अंसारी
चंदौली से वीरेंद्र सिंह

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कै...

राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना...