Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नवविवाहिता की जलने से मौत

  कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। भाई ने मृतका के पति पर हत्या करने का आशंका व्यक्त कर पुलिस से ...

 

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता की जलने से मौत हो गई। भाई ने मृतका के पति पर हत्या करने का आशंका व्यक्त कर पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा थानातंर्गत हरीश सारथी अपनी पत्नी सावित्री सारथी (22 वर्ष) के साथ रहता था। सावित्री मूलरुप से जांजगीर जिले में मुलमुला थानांतर्गत ग्राम पौना की निवासी थी और उसने गांव में रहने वाले अपने प्रेमी हरीष सारथी से प्रेम विवाह किया था। करीब 14 माह पूर्व दोनों ने बिहार जाकर शादी रचाई थी फिर कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में आकर रहने लगे थे। बीती रात करीब 12 बजे पति हरीशश सारथी ने उसे जले हुए हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया और फरार हो गया। उपचार के दौरान सावित्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति हरीश पर ही हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पति हरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना की वास्तविक जानकारी सामने आएगी। फिलहाल महिला का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया।

No comments

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकल...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिश...

आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय बहुल गांवों मेंबुनियादी सुविधाए...