Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, July 20

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जल्दबाजी में विधेयक पारित नहीं होने चाहिए:खड़गे

नयी दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि दलगत राजनीति से परे अच्छे कामों की सराह...

नयी दिल्ली । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि दलगत राजनीति से परे अच्छे कामों की सराहना की जानी चाहिए और विधेयकों को जल्दीबाजी में पारित नहीं किया जाना चाहिए। श्री खड़गे सदन में सेवािनवृत्त की सदस्यों के विदाई कार्यक्रम में कहा कि देश में अच्छे कामों की सराहना की जानी चाहिए,चाहे वे किसी भी दल से संबंधित हो। उन्होंने कहा कि मनमाेहन सरकार के कार्यकाल में बहुत अच्छे काम हुए हैं। उनको स्वीकार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार के बचे कामों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्यसभा उच्च सदन ही नहीं है बल्कि यह विचारों का भी सदन है। इस सदन में सभी सदस्यों ने मूल्यवान योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सदन में सदस्यों को बाहर करने के बाद विधेयकों को पारित किया जा रहा है। यह अच्छी शुरुआत नहीं है। इससे विधेयकों पर विचार विमर्श नहीं हो पाता है और सरकार जल्दबाजी विधेयक पारित करा लेती है। इसका परिणाम यह होता है कि कुछ दिन के बाद ही संशोधन की आवश्कयता पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए। सामान्यतौर पर सभी सदस्य धनी नहीं होते और पैसा कमाने में समय नहीं लगाते। वे पूरा समय समाज सेवा में लगा देते हैं। उन्हें अक्सर अकेले रहना पड़ता है। सरकार और सदन को सेवानिवृत्त सदस्यों की ओर भी ध्यान देना चाहिए। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विशिष्ठ योग्यताओं और प्रतिभाओं वाले व्यक्ति बताया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। 

No comments

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए स...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वन-टू-वन बैठकों से खुले वैश्विक निवे...

प्रवासी भारतीयों के साथ मध्यप्रदेश का है मजबूत जुड़ाव : मुख्य...

नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है...

आंगनबाड़ियों में दिख रहा बदलाव

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में विशुद्ध रूप से राज...

विकास की नई इबारत: धमतरी में बदलते ग्रामीण परिदृश्य की कहानी

प्रदेश में अब तक 422.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से गुणवत्ता सुधार करने रोडमैप मा...