Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

युवक का किडनैप कर अवैध वसूली करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

   रायपुर।  राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर अवैध वसूली करने वाले बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने उनका जुलूस निकाला है। इस दौरान बदमाशों के ...

 

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में युवक का अपहरण कर अवैध वसूली करने वाले बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने उनका जुलूस निकाला है। इस दौरान बदमाशों के हाथों में हथकड़ी लगी थी। पुलिस ने बदमाशों से सरेआम उठक-बैठक भी लगवाई। पुलिस ने बदमाशों का उनके ही इलाके में जुलूस निकालकर जनता में उनके डर को कम करने की कोशिश की है। दरअसल, एक युवक के अपहरण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बदमाश युवक के कपड़े उतारकर मारपीट करते नजर आ रहा है। उसे धमकाते हुए बोल रहा है कि 50 हजार चाहिए, वरना गला काट दूंगा। पीड़ित नग्न अवस्था में बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। इधर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो में धमकाते दिख रहे युवक को हिरासत में लिया। उसके अन्य साथियों की पतासाजी की। आरोपित का कहना है कि यह वीडियो 10 दिन पुराना ओडिशा का है। हालांकि हर बार बयान बदलने की वजह से पुलिस अब आरोपित के मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी मदद से जांच की। आरोपित पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की पहचान कर उससे पूछताछ की गई। वीडियो में वह बहुत डरा-सहमा दिख रहा है। उसके हाथों में रस्सी बंधी हुई है। वह एक अंधेरे कमरे के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। सामने खड़ा बदमाश उसे लगातार धमका रहा है। वीडियो में बदमाश, युवक से कह रहा है कि उसे 50 हजार रुपये चाहिए। उसे फोन पर पैसे मंगाने को कहता है। साथ ही उसे धमकाते हुए कहता है कि यदि उसने किसी को इस जगह की लोकेशन बताई तो वह उसे मार डालेगा। फिर बदमाश उसे किसी भी तरह की होशियारी न करने के लिए चेताता है।

No comments

बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प - मु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में हुए शामिल, निभाई...

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास पर...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा म...

मैट्स विश्वविद्यालय में “द डिज़ाइन फेस्ट – 2025” का भव्य आगाज...

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...