Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजधानी रायपुर की बहादुर लड़कियों ने बदमाशों को सिखाया सबक

रायपुर।  राजधानी में दो युवतियों की बहादुरी के चर्चे हो रहे हैं। दरअसल युवतियों ने मोबाइल लूटकर भाग रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से तीनों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने गुढ़ियारी निवासी आरोपित एक नाबालिग सहित सौरभ श्रीवास्तव एवं राजा साहू को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त वाहन और लूट का मोबाइल जब्त किया है। गंज थाने में कर्मा चौक गुढ़ियारी निवासी देविका साहू ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थिया गोलबाजार स्थित पूजा ज्वेलरी फैंसी स्टोर्स में काम करती है। 25 दिसंबर को काम करने के बाद रात करीब आठ बजे वह अपनी सहेली अनिता ध्रुव के साथ पैदल घर जा रही थी। निवेदिता स्कूल गुरुनानक चौक के पास वह मोबाइल से अपनी दीदी से बात करने लगी। इस दौरान पीछे से एक बाइक में सवार होकर तीन लड़के आए। उनमें से पीछे बैठे हुए लड़के ने उसे धक्का देकर हाथ से मोबाइल छीन लिया और सभी भागने लुटेरे भागने लगे, लेकिन युवती ने झट से मोबाइल छीनने वाले लड़के के कालर को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी सहेली अनिता भी उन बदमाशों के साथ भिड़ गई। इससे तीनों लड़के गाड़ी सहित जमीन पर गिर गए। इसके बाद युवतियों ने जोर-जोर से चिल्लाकर देकर राहगीरों को बुलाया। लोगों ने बदमाशों को पकड़कर थाने पहुंचा दिया।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्...

डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम घोषित

स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ का बनेगा नया ग्रोथ इंजन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश भ...

वनमंत्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्...

श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले ...

महतारी वंदन योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल