Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, June 27

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा मतदाताओं को प्रलोभन दे रही, कांग्रेस ने चुनाव आयोग में किया शिकायत

रायपुर। कांग्रेस ने मतदाताओं को सीधे प्रलोभन देने के लिये चलाये जा रहे भारतीय जनता पार्टी के अभियान के लिये चुनाव आयोग से शिकायत किया है।  श...



रायपुर। कांग्रेस ने मतदाताओं को सीधे प्रलोभन देने के लिये चलाये जा रहे भारतीय जनता पार्टी के अभियान के लिये चुनाव आयोग से शिकायत किया है। 
शिकायत में कहा गया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से शिकायतें मिली हैं कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘महतारी वंदन योजना’ का पंजीयन फॉर्म भरवाया जा रहा है. इस फॉर्म में महिला मतदाता का नाम, पता सहित सभी व्यक्तिगत जानकारियां भरवाई जा रही हैं।
इस पंजीयन फॉर्म में प्रधानमंत्री की तस्वीर सहित यह कहा जा रहा है कि इस फॉर्म को भरने से परिवार की महिलाओं को 1,000 रुपए प्रति माह और सालाना 12,000 रुपए देने का प्रलोभन दिया जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण और निर्वाचन अपराध के प्रावधानों की धारा 123 की उपधारा (अ) रिश्वत में जो दिशा निर्देश हैं उसके तहत मतदाता को रिश्वत देने की श्रेणी में आता है। इस अभियान के ज़रिए भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट रूप से मतदान करने पर हर परिवार की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देने का प्रलोभन दे रही है।
चूंकि इसकी शिकायतें प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं से आई हैं इससे स्पष्ट है कि यह अभियान दूसरे चरण की सभी 70 विधानसभाओं में चल रहा है। इस अभियान के फॉर्म को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया जा रहा है।
आपसे अनुरोध है कि इसे भारतीय जनता पार्टी को आयोग की ओर से तत्काल निर्देश दिए जाएं कि वे इस अभियान को रोकें।
आपके आदेश के बाद यदि यह अभियान जारी रहता है तो इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से हम पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने को बाध्य होंग।


No comments

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की ...

नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की नई रेखा: अंतिम चरण में रे...

एक पेड़ मां के नाम 2.0: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम का पौधा ...

उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार...

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्म...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को ...

वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों...

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कंप्यूटर कौशल परीक्षा 29 जून और 5 जु...