Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 23

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भुवनेश्वर: यहां भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटा शीशा

  

भुवनेश्वर। भारतीय रेलवे जहां एक तरफ दशा और दिशा बदलने का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर, अराजक तत्व लगातार उनके इस प्रयासों पर पलीता लगा रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से रेलवे की परंपरागत छवि में बदलाव आया है। देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या बढ़ती जा रही है। मगर चंद लोगों की हरकतों के चलते रेलवे प्रबंधन को नुकसान उठाना पद रहा है। आए दिन कई राज्य में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की खबरें आती ही रहती हैं। रविवार रात राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना ढेंकनाल-अंगुल रेलवे खंड में मेरामंडली और बुधपंक स्टेशनों के बीच हुई। हालांकि इस तोड़-फोड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन संख्या 20835 वंदे भारत एक्सप्रेस को भुवनेश्वर-संबलपुर रेल लाइन पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। रेलवे के अधिकारी ने बताया इस घटना में एक्जीक्यूटिव क्लास की खिड़की का शीशा टूट गया। जिसके कारण ट्रेन 13 मिनट की देरी से पुरी पहुंची। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना RPF के अधिकारी ने दी। ईसीओआर की सुरक्षा शाखा ने मामले को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को सतर्क कर दिया है। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारी ने कहा, ईसीओआर की सुरक्षा शाखा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अपराधियों का पता लगाने का काम कर रही है। दरअसल इस तरह की कई घटनाएं पूर्व में भी छत्तीसगढ़ और दूसरे राज्यों में घट चुकी हैं। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ईस्ट कोस्ट रेलवे लोगों को ट्रेनों पर पत्थर न फेंकने के लिए जागरूक कर रहा है। जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि रेलवे का यह प्रयास सफल नहीं हो सका है और इस तरह की घटनाएं गाहे-बगाहे सामने आ ही रही हैं।

No comments

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्याबाई होलकर महानाट्य मंचन में...

जवानों के बुलंद हौसलों से मिटेगा नक्सलवाद का कलंक: मुख्यमंत्...

दिव्यांगजनों क़ो मिला सहायक उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर दंत चिकित्सा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में रायपु...

सुशासन तिहार 2025: सचिव अन्बलगन पी ने जशपुर जिले के पुराइनबं...

मुख्यमंत्री साय के सार्थक पहल से आवागमन सुविधा के दृष्टिगत ज...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले के बासिंग कै...

राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबद्ध अस्पतालों में दुर्घटना...