Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, May 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लखनऊ में गुरुवार को होगा सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार

लखनऊ । देश के दिग्गज उद्योग समूह ‘सहारा इंडिया परिवार’ के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में किया जायेगा। श्री रॉय का मंगलवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया था। संस्थान के सूत्रों के मुताबिक श्री रॉय का पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर मुबंई से यहां लाया जायेगा। सहारा शहर में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गोमतीनगर स्थित बैकुंठ धाम में किया जायेगा। गौरतलब है कि सहारा समूह के संस्थापक श्री राॅय लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह रक्तचाप और हाइपरटेंशन के अलावा कई अन्य बीमारियाें से ग्रसित थे। 12 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे मुबंई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। बिहार के अररिया जिले में 10 जून 1948 को जन्मे श्री रॉय ने सहारा समूह की शुरुआत 1978 में गोरखपुर से की थी। माइक्रो फाइनेंस के क्षेत्र में करीब चार दशकों तक उनकी धाक रही। इस दौरान सहारा समूह का कारोबार देश विदेश में फैला। रियल एस्टेट, फाइनेंस, मीडिया, एंटरटेनमेंट, हेल्थ केयर, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तक में सहारा समूह की चमक फैली।

No comments

पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वे...

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बै...

दंतेवाड़ा में शिक्षा का परचम लहरा रहा है : प्रधानमंत्री श्र...

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...