Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, May 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनों वर्ग का ध्यान : सुशील आनंद शुक्ला



कांग्रेस के 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ 50 लाख परिवारों को

5 लाख तक मुफ्त इलाज हर वर्ग को, गरीब को 10 लाख तक मुफ्त इलाज

केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का लाभ हर वर्ग को

रायपुर।  कांग्रेस के घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण दोनो का ध्यान रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक ईलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालो को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगो को 5 लाख तक ईलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। 
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गरीबी रेखा की उज्जवला की बहनों को कांग्रेस सरकार बनने पर मात्र 107 रू. में सिलेंडर मिलेगा तथा सभी वर्ग के लोगों को पूरे देश में सबसे सस्ता 474 रू. के लगभग रसोई गैस छत्तीसगढ़ में मिलेगी। भाजपा ने गरीबी रेखा के नीचे वालो को 500 रू. में सिलेंडर का दावा कर रही कांग्रेस ने सभी वर्ग के लोगों को 500 रू. की राहत देने का वायदा किया है। कांग्रेस किसानों की कर्जा माफी के साथ 3200 रू. में धान खरीदी करेगी। इससे गांव के रास्ते शहरों में समृद्धि आयेगी।  



No comments

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्...

नीति आयोग की बैठक में दिखी आत्मीयता: जब प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्...

राज्यपाल पटेल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे

साय ने नीति आयोग से नक्सलवाद के अंत व नई औद्योगिक नीति पर प्...

स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम: ज़िले की ग्राम पंचायतों में नियमित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मुख्यमंत्री साय का आत्मनि...

लूण्ड्रा एवं मंगारी में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर का ...

दिव्यांगता पेंशन से बाल कुमारी को मिली नई आशा, सुशासन तिहार ...

छत्तीसगढ़ में योग को जन-जन तक पहुंचाने व्यापक पहल: योग आयोग क...