Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

वासुदेव मावलंकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी

  नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में लोकसभा के पहले अध्यक्ष श्री गण...

 

नयी दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में लोकसभा के पहले अध्यक्ष श्री गणेश वासुदेव मावलंकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी श्री मावलंकर को पुष्पांजलि अर्पित की। श्री मावलंकर का जन्म 27 नवंबर 1888 को बड़ौदा, जो अभी गुजरात का हिस्सा है, में हुआ था। उन्होंने 1937 में बॉम्बे विधान सभा में अहमदाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। उन्होंने 1937 से 1946 तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 14-15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक रात को भारत की आजादी तक छठी केंद्रीय विधान सभा के अध्यक्ष रहे। स्वतंत्रता के बाद, उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष का प्रतिष्ठित पद संभाला। 17 नवंबर 1947 से 26 नवंबर, 1949 तक श्री मावलंकर ने अंतरिम संसद में अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने 1952 में पहली लोकसभा के गठन तक कार्यवाही का मार्गदर्शन किया। वह 15 मई 1952 को पहली लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए और 27 फरवरी 1956 में निधन तक उन्होंंने समर्पित रूप से देश की सेवा की। उनकी प्रतिबद्धता और योगदान भारत के विधायी इतिहास का अभिन्न हिस्सा है। श्री मावलंकर का चित्र आंतरिक लॉबी में लोकसभा कक्ष संविधान सदन में रखा गया है और 07 सितम्बर1956 को तत्कालीन प्रधान मंत्री  जवाहरलाल नेहरू ने इसका अनावरण किया था। 

No comments

रेल यात्री कृपया ध्यान दें:- तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदल...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचा...

मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है,भारत आज चौथी बड़ी अर्...

मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का मिले उचित दाम : मुख्यम...

प्रदेश की 20 हजार 600 सुदूर बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ने ...

छात्रावास अधीक्षकों की पदस्थापना में पूर्ण पारदर्शिता बरती ज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर त...

सरकारी मेडिकल कॉलेज बनें जनता की पहली पसंद : स्वास्थ्य मंत्र...

खपरैल पलटने का खत्म हुआ सिलसिला, धुर साय को मिला पीएम आवास

सुरक्षित मातृत्व की ओर छत्तीसगढ़ का सशक्त कदम