Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, August 13

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

केसीआर सरकार से पीड़ित हैं तेलंगाना के लोग : राहुल

  निज़ामाबाद । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और...

 

निज़ामाबाद । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाया कि उनके शासन और प्रशासन से प्रदेश की जनता पीड़ित है। श्री गांधी ने आज निज़ामाबाद जिले के बोधन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य में भूमि, रेत और शराब माफिया से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के साथ मुख्यमंत्री के करीबी संबंधों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रदेश में जनता की सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया। उन्होंने हैदराबाद के विकास में कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए चेतावनी दी कि यदि श्री राव की पार्टी सत्ता बरकरार रखती है तो भूमि पर संभावित कब्ज़ा हो सकता है। उन्होंने राज्य में जनता की सरकार बनाने का वादा करते कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पहली कैबिनेट बैठक में लागू की जाने वाली छह गारंटियों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने श्री राव पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार कर ओर से लाये गये हर विधेयक का समर्थन करने का आरोप लगाया। श्री गांधी ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को हराने की प्रतिबद्धता जताते हुए श्री राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी सत्ता से हटाने का आह्वान किया।

No comments

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को 1 लाख टन अतिरिक्त...

उद्योगों की मांग अनुसार कौशल विकास पाठ्यक्रम डिजाइन करें : र...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमि...

बस्तर संभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता

वतंत्रता दिवस पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा में करें...

: भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धू...

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकल...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से घर-घर पहुँची ग्रीन एनर्जी

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग से युवाओं और महिलाओं को मिली नई दिश...

आदि कर्मयोगी अभियान: जनजातीय बहुल गांवों मेंबुनियादी सुविधाए...