Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

श्रीलंका ने टॉस जीता, मुंबई में पहले भारत की बल्लेबाजी

   मुंबई । आईसीसी विश्व कप के 33वें मैच में भारत और श्रीलंका का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले...

 

 मुंबई । आईसीसी विश्व कप के 33वें मैच में भारत और श्रीलंका का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।  पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समराविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका, दुश्मांता चमीरा। भारत इस वर्ल्ड कप गजब की क्रिकेट खेल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दबाव में जरूर आई, लेकिन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम को बिखरने नहीं दिया। फिर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने जो गेंदबाजी की उसे बरसों तक याद रखा जाएगा। भारतीय टीम तगड़ी नजर आ रही है। अगर श्रेयस अय्यर भी अपनी लय हासिल कर ले तो टीम में कोई कमी नहीं रहेगी। श्रीलंका ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआत अच्छी की, लेकिन उससे बड़ी पारी में तब्दील करने में पूरी तरह नाकाम रहे। टीम में दिमुथ करुणारत्ने की एंट्री हुई। वह उस मौके को भुना नहीं सके। मोहम्मद शमी की जब से प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वो गेंद के साथ आग उगल रहे हैं। पहले तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विेकेट चटकाए। फिर इंग्लिश बल्लेबाजों को भी अपनी सटीक गेंदबाजी से परेशान कर दिया। दिलशान मदुशंका ने अफगानिस्तान के सामने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, इस विश्व कप में उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। भारतीय बल्लेबाजों को मदुशंका को खेलना आसान नहीं होगा। भारत और श्रीलंका के बीच 167 वनडे मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 98 मैच जीते हैं। श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 मुकाबलों के परिणाम नहीं निकले। 1 मैच टाई रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच जून 1979 में खेला गया था। जिसमें श्रीलंका ने 47 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, वनडे विश्व कप में अब तक 9 मैच खेले गए हैं। जिनमें चार मैच टीम इंडिया और चार मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं। 

No comments

पीपरछेड़ी जलाशय योजना के लिए 84.94 करोड़ रुपये स्वीकृत

ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने किया ग्रामोद्योग ...

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में गूंज रही...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – म...

जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू...

स्वच्छता हम सभी की है जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री विष्णु देव सा...

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु मुख्यमंत्री की दूरदर्शी ...

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है : म...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...