Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भूपेश बघेल और राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के गजनी है - देवेंद्र फडणवीस

 धमतरी। गजनी फिल्म में हीरो को भूलने की बीमारी होती है, वैसी ही भूलने की बीमारी भूपेश बघेल और राहुल गांधी को है।दोनों छत्तीसगढ़ के गजनी है...

 धमतरी। गजनी फिल्म में हीरो को भूलने की बीमारी होती है, वैसी ही भूलने की बीमारी भूपेश बघेल और राहुल गांधी को है।दोनों छत्तीसगढ़ के गजनी हैं। पांच साल पहले जो बोले थे, उसको भूल गए हैं। अपने ही न्याय के वादे को भूल गए हैं और नया नारा लेकर इस बार के चुनाव में जनता को बेवकूफ बनाने के लिए आ रहे हैं। यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 अक्टूबर को धमतरी के गोशाला मैदान में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए कही। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव के समय एक गांव में कांग्रेस के नेता गए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि गांव में पुलिया बना दूंगा। एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि गांव में न नदी है और नाला, तो पुलिया कहां बनाएंगे। तब वह नेता बोला कि नदी और नाला भी बना दूंगा। झूठ बोलने का ओलंपिक रखा जाए तो कांग्रेस को गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारा पैसा धान खरीदी में मोदी जी भेज रहे हैं और कांग्रेस की सरकार श्रेय ले रही है।   उसके बाद भी खरीदी केंद्र से धान गायब हो जाता है। इस चुनाव में कांग्रेस चार से पांच हजार रुपये समर्थन मूल्य देने की घोषणा भी कर सकती है, लेकिन भरोसा नहीं करना है। आरोप लगाया कि होलोग्राम लगाकर हजारों करोड़ की शराब बेचकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने शराब घोटाला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब तक हरे वाले गांधी जी का दर्शन नहीं होता, तब तक कोयले का ट्रक आगे नहीं बढ़ता है। इन्होंने कोयले में हाथ कल किया है। आप लोग इनका मुंह काला इस चुनाव में करें। नौकरियों में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए कहां की कांग्रेस के नेताओं के बेटा-बेटी अचानक से होशियार हो जाते हैं और नौकरी की लिस्ट में नाम आता है। यहां नौकरियों में घोटाला हो रहा है। सिफारिश से नौकरियां मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नक्सलियों की मदद लेने की कोशिश कर रही है। यह सरकार प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी खतरा पैदा कर रही है, इसलिए सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी के साथ चल रहा है, तो छत्तीसगढ़ को भी मोदी के साथ चलना पड़ेगा। मोदी के कार्यकाल में आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी। आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च स्थान मिला। यह बदलाव हुआ है। मजबूत भारत बन रहा है। विश्व की 10 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से भारत आज पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। 

No comments

छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की नई पहल: युक्तियुक्तकरण के माध्...

दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी से गिरा परीक्षा परिणाम

विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा ए...

वीर सैनिकों के सम्मान में आन-बान-शान से निकली तिरंगा यात्रा

पूरा देश मना रहा है देवी अहिल्याबाई का 300वां जन्म जयंती वर्...

छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों...

01 से 07 जून तक मनाया जायेगा “चावल उत्सव”, राशनकार्डधारी परि...

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्...

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों, चुप...

मुख्यमंत्री की चौपाल: कांकेर जिले के मांदरी गांव में उतरा मु...