Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, May 29

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

नवरात्र से पहले पूरा होगा बंजारी माता के गर्भगृह का सुंदरीकरण

  रायपुर। 15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र में रावांभाटा की माता बंजारी इस बार श्रद्धालुओं को नए दरबार में दर्शन देंगी। पिछले तीन मा...

 

रायपुर। 15 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्र में रावांभाटा की माता बंजारी इस बार श्रद्धालुओं को नए दरबार में दर्शन देंगी। पिछले तीन माह से उनके गर्भगृह का सुंदरीकरण किया जा रहा है। दो दिनों के अंदर इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर के पीछे दुकानों के लिए पंडाल लगाए जा रहे हैं। यहां से श्रद्धालु पूजा सहित अन्य सामान खरीद पाएंगे। मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारियों का कहना है कि कई वर्षों बाद गर्भगृह के पुराने स्वरूप को बदला जा रहा है। यहां माता के अलावा गणेश, हनुमान जी सहित अन्य भगवान विराजित हैं। इस नवरात्र पर बंजारी माता मंदिर में लगभग 10 हजार मनोकामना जोत प्रज्ज्वलित की जाएंगी। मंदिर के मुख्य पुजारी नरोत्तम प्रसाद चौबे ने बताया कि अन्य राज्यों और विदेश के श्रद्धालु भी अपने स्वजन, परिचितों के माध्यम से मनोकामना जोत जलवाते हैं। रावांभाटा में बंजारी माता के गर्भगृह के सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण में है।  मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आनलाइन दान करने की व्यवस्था की गई है। दान पेटी में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके दान राशि दी जा सकती है। पुजारी चौबे ने बताया कि मंदिर में चमड़े का बेल्ट, पर्स आदि की की मनाही है, ऐसे में आनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गई है। 

No comments

रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण...

छत्तीसगढ़ में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा बुंदे...

पारम्परिक शिल्पकला, आत्मनिर्भरता व स्वावलंबन का आधार है : मु...

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पट...

सोमप्रसाद के जीवन में उद्यानिकी खेती से आया बदलाव

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महासमुंद में निर्मा...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल महासमु...

डीएमफ मद से बलरामपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कै...