Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 11

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर चाटर्ड विमान दिल्ली पहुंचा

   नयी दिल्ली। फिलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 212 भारतीयों को लेकर एक पहली चार्टर उड...

  

नयी दिल्ली। फिलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और इजराइल के बीच युद्ध जारी है। इजरायल छोड़ने के इच्छुक 212 भारतीयों को लेकर एक पहली चार्टर उड़ान गुरुवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से रवाना हुआ और शुक्रवार सुबह दिल्ली के हवाई अड्डे पर उतरा। केन्द्र सरकार द्वारा ऑपरेशन अजय के तहत विशेष विमान से आज सुबह 5.50 बजे इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इस समय करीब 20,000 भारतीयों के इजराइल में फंसे होने की संभावना है और भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय के तहत उन्हें स्वदेश सुरक्षित वापस लाने की शुरुआत कर दी हैै। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में गुरुवार को प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि भारत सरकार का पूरा ध्यान इजरायल फंसे भारतीयों को वापस लाने पर है। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद भारतीय जो वापस लौटना चाहते हैं, उन्हें भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने को कहा गया है। इजरायल में करीब बीस हजार भारतीय फंसे हैं। श्री बागची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ऑपरेशन अजय आने के इच्छुक भारतीयों की मांग पर आधारित होगा। फिलहाल चार्टर उड़ानें संचालित की जा रही हैं। लेकिन भविष्य में यदि जरूरत महसूस हुई तो हमारे पास सभी विकल्प हैं। ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

No comments

छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉल...

भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी...

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के साथ होगी माकूल व्यवस्थाएँ : मुख...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "कल के शहरों का निर्माण" प्रदर्...

गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्...

लखपति दीदी को किया गया सम्मानित

हाईवा जैसी भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीद...

वेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न: खाद्य एवं नापतौ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय...

दिव्यांग दीपेश्वर को मिला तत्काल ट्राई सायकल, अब जिंदगी होगी...