Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, June 10

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से सात लोगों की मौत

 सियोल: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने शनिवा...

 सियोल: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तड़के भूस्खलन के बाद आठ लोग मध्यवर्ती क्षेत्रों में फंस गए। आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो मध्यवर्ती शहरों में घर ढह जाने से शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन संबंधी दुर्घटनाओं के कारण शनिवार को दो लोगों की मौत हुई, जबकि शुक्रवार को नॉनसन इलाके में भूस्खलन के कारण इमारत ढहने से दो अन्य लोगों की मौत हो गई। इसमें कहा गया कि येचिओन में बाढ़ आने के बाद शनिवार को दो लोग लापता हो गए तथा शुक्रवार और शनिवार को ट्रेन के पटरी से उतरने सहित भूस्खलन संबंधी हादसों में पांच लोग घायल हो गए। दक्षिण कोरिया में नौ जुलाई से भारी बारिश हो रही है। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की वजह से पिछले कई दिनों में लगभग 1,570 लोगों को घर खाली करना पड़ा है और हजारों घरों में बिजली नहीं है। मौसम एजेंसी ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में रविवार तक भारी बारिश जारी रहेगी।

No comments

छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अन...

सुशासन की नई परिभाषा गढ़ता चिंतन शिविर 2.0: तकनीक और नवाचार ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ...

छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ साथ उद्योगों के विकास के लिए है अन...

भोपाल सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में बना रहा है पहचान म...

आयुष्मान आरोग्य मेलों में 11 जून को रक्तदान जागरूकता कार्यक्...

भटपल्ली में जल जीवन मिशन की मिसाल: हर घर तक पहुंचा नल से शुद...

शिक्षा की रोशनी से दमकेगा बच्चों का भविष्य

शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धम...

सुकमा IED ब्लास्ट में पुलिस अधिकारी के शहीद होने पर राज्यपाल...