Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, July 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हुए शाहरुख खान

  नई दिल्ली। हाल ही में शाहरुख खान एक शूट के लिए यूएस लाॅस एंजेलिस गए थे। जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक इस ए...

 

नई दिल्ली। हाल ही में शाहरुख खान एक शूट के लिए यूएस लाॅस एंजेलिस गए थे। जहां उनका एक्सीडेंट हो गया। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक इस एक्सीडेंट के बाद शाहरुख की सर्जरी भी करनी पड़ी है। दरअसल शाहरुख एक प्रोजेक्ट के लिए यूएस में शूटिंग कर रहे थे, जहां इस दौरान उनकी नाक में चोट लग गई। उनकी नाक से खून बहने लगा, जिसके कारण उन्हें जल्द से जल्द हॉस्पिटल ले जाया गया। उनका एक छोटा सा ऑपरेशन भी करना पड़ा था। डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। लगातार बहते खून को रोकने के लिए शाहरुख की छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी। ऑपरेशन के बाद शाहरुख के नाक पर बैंडेज बंधा दिख रहा था। शाहरुख इंडिया लौट आए हैं और अपनी चोट से उबर रहे हैं। अभी तक शाहरुख की टीम ने उनके इस हादसे को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ना ही अभी तक शाहरुख की तरह से ऐसी कोई सूचना दी गई है। ये खबर सुनकर शाहरुख के फैंस काफी दुखी हो रहे हैं और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसी साल उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब फैंस शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने रिलीज किया जाएगा। शाहरुख की इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही शाहरुख के पास राजकुमार हीरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं।

No comments

मुख्यमंत्री साय से भारत सरकार में भूमि संसाधन सचिव ने की सौज...

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के कोसा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दि...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सर...

ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षम...

रजत जयंती वर्ष में सांस्कृतिक चेतना को नई उड़ान: ‘श्री रामलल...

बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरक...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत मार्ट’ को बताया वैश्विक व्यापा...

देश के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने Axiom...

'स्कूटी दीदी' बनीं आत्मनिर्भर भारत की प्रतीक – मुख्यमंत्री व...