Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, July 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रेलवे ट्रैक पर बेहोश होकर गिरी महिला, ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, फिर भी सुरक्षित बची

  कासगंज। कासगंज जिले के सहावर गेट क्रासिंग के निकट ट्रैक के ऊपर बेहोश होकर गिरी महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। मालगाड़ी के नीचे लेटी महि...

 

कासगंज। कासगंज जिले के सहावर गेट क्रासिंग के निकट ट्रैक के ऊपर बेहोश होकर गिरी महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई। मालगाड़ी के नीचे लेटी महिला को देखकर लोग परेशान हो उठे। मालगाड़ी के गुजरने के बाद महिला को ट्रैक से उठाया गया है। जीआरपी के अनुसार महिला को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।रविवार की दोपहर शहर के मोहल्ला आर्य नगर की रहने वाली 40 वर्षीय हरिप्यारी दवा लेने के लिए घर से बाजार आई थी। जिस समय वह सहावर गेट क्रासिंग से गुजर रही थी तो अचानक बेहोश होकर ट्रैक पर गिर गई। उसी समय ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई। मालगाड़ी के नीचे लेटी महिला को लोगों ने देखा तो उसे बिना हिले सीधा लेटे रहने की लोग सलाह देने लगे। मालगाड़ी के गुजरने के बाद महिला को खरोंच भी नहीं आई। महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजरने की सूचना पर जीआरपी के जवान भी पहुंच गए। पुलिस ने महिला के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल चले गए। महिला के ऊपर से गुजरने का वीडियो भी लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे इस वीडियो की चर्चा खूब रही कि जिसके ऊपर ईश्चर का हाथ हो उसका कुछ नहीं बिगड़ सकता।  जीआरपी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया, शहर के सहावर गेट क्रासिंग पर एक महिला बेहोश होकर ट्रैक पर गिर गई थी। उसी समय मालगाड़ी ट्रैक पर आ गई। मालगाड़ी महिला के ऊपर से गुजर गई। महिला के मालगाड़ी गुजरने के बाद चोट नहीं आई है। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। घर से वह बिना बताए दवा लेने चली आई। 

No comments

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निवास पर हरेली की धूम

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: छत्तीसगढ़ी परंपराओं की झ...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: पारंपरिक लोक यंत्रों के स...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: साय ने गौरी-गणेश, नवग्रह ...

हरेली पर्व हमारी धरती, परिश्रम और परंपरा के प्रति सम्मान का ...

मुख्यमंत्री निवास में हरेली उत्सव: दिखी परंपरा और प्रगति की...