Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, May 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दिल्ली NCR सहित उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

दिल्ली । उत्तरभारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है। जम्मू के...

दिल्ली । उत्तरभारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है। जम्मू के डोडा इलाके में भूकंप का केंद्र था। जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पंजाब की राजधानी और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटका लगते ही चंडीगढ़ में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे। चंडीगढ़ में 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस होते रहे। भूकंप के झटके दिल्‍ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाके में महसूस किए गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक धरती डोलने लगी। जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर चंडीगढ़ तक लोगों ने झटके महसूस किए जाने की जानकारी दी। फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान व चीन में भी महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (NCS) ने जानकारी दी है कि भूकंप का केंद्र जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा में रहा था और भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.4 बताई जा रही है। वहीं यूरोपियन-मेडेटेरेनियम सीस्‍मोलॉजिकल सेंटर (ESPC) ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार ...

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से ...

मुख्यमंत्री श्री साय का बस्तर दौरा : बदलता बस्तर हेजटैग के स...

प्रदेश के हर गांव में उपलब्ध कराएंगे सिंचाई की सुविधा : मुख्...

बायो-सीएनजी संयंत्रों हेतु भूमि आबंटन के लिए राज्य शासन ने क...

गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जवानों का हौसला बढ़ाय...

शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले आश्रम-छात्रावास की व्यवस्...

डेंगू के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने 16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्र...

CM साय इमली पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्...

कर्रेगुट्‌टा में मिली सफलता के बाद CM साय पहुंचे बीजापुर