देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड भाजपा ने कमर कस ली है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों...
देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तराखंड भाजपा ने कमर कस ली है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को मात देने के लिए भाजपा ने कारगर प्लान बनाया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से बड़ी जीत दर्ज करेगी। सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिली है। भाजपा ने राज्य में अपने सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों का महा जनसंपर्क अभियान में सक्रिय होने का आह्वान किया। इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया। इस दौरान धामी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पहले से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। लोकसभा चुनाव की तैयारी: देश में वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने हाल में हुई दो दिवसीय कार्यसमिति में मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक राज्य में महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को रूबरू कराएंगे। महा जनसंपर्क अभियान के दौरान पार्टी हाईकमान ने टिफिन कैबिनेट करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत पार्टी नेताओं को अपने-अपने घरों से टिफिन में खाना लाना है और एक स्थान पर सामूहिक रूप से खाना है। मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को चंपावत दौरे से इसकी शुरुआत की। सबसे पहले सीएम के इस अभियान का हिस्सा बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। सहभोज के दौरान सीएम ने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहभोज भारतीय संस्कृति में पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण है। अपने घर से टिफिन लाकर और साथ बैठकर भोजन करने से पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय और सहयोग की भावना जागृत होती है। मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर चर्चा भी की।
" alt="" />" alt="" />

" alt="" />" alt="" />
" alt="" />" alt="" />
No comments