Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Wednesday, June 4

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

थाने में नाबालिग के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस निरीक्षक बर्खास्त

  गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में लड़की के साथ मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को सेवा ...

 

गुवाहाटी: असम के नलबाड़ी जिले के एक थाने में लड़की के साथ मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले उसे निलंबित किया गया था, लेकिन बाद में निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वह अभी फरार है। पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मामले के दुर्लभ होने की वजह से, असम के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस बल के प्रमुख होने के नाते मैंने निरीक्षक (यूबी) बिमान रॉय को मौजूदा कानून व नियमों के तहत असम पुलिस की सेवा से बर्खास्त करने का फैसला किया है।’’ पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय एक लड़की ने सोमवार को घोगरापार थाने के प्रभारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि थाने में उसने उसके साथ छेड़खानी की और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर खींची। लड़की और एक व्यक्ति को बाल विवाह के सिलसिले में 21 जून को हिरासत में लिया गया था। नलबाड़ी थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

No comments

सचिव आबिदी की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों और प...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को विश्व पर...

भटगांव क्षेत्र के विकास के लिए 20.57 करोड़ रूपए मंजूर

कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना में अनेक ...

किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने प्रशासन सख्त अम्बि...

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से कोरिया जिले की शिक्षा व्यवस्था...

छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा ...

अब मड़वाडीह के साथ बिजली गांव भी शामिल हुआ राज्यपाल के गोद ग्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय...

स्थानांतरण नीति का अनुमोदन, 14 से 25 जून तक होंगे, 6 से 13 ज...