Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Friday, July 25

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महापौर को हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

  भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई शहर के प्रथम नागरिक महापौर नीरज पाल का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया प्रसारित हुआ है। जिसमें वे यातायात नियमों की ...

 

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के भिलाई शहर के प्रथम नागरिक महापौर नीरज पाल का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया प्रसारित हुआ है। जिसमें वे यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। निगम के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा को बिना नंबर की स्कूटी पर पीछे बैठाकर वे बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे हैं। वीडियो प्रसारित होने के बाद यातायात पुलिस ने उनका चालान काटा। प्रसारित वीडियो में महापौर नीरज पाल टाउनशिप की सड़कों पर बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ पीछे बैठे पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा से वे बात करते हुए गाड़ी चला रहे हैं। दोनों जनप्रतिनिधियों को देखकर किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो प्रसारित होते ही महापौर नीरज पाल खुद ही सुपेला चौक के यातायात थाना पहुंचे और चालान कटवाकर 500 रुपये का जुर्माना जमा किया। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि वीडियो प्रसारित होने के बाद महापौर नीरज पाल ने शनिवार को यातायात थाना सुपेला में पहुंचकर चालान जमा किया है।

No comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर म...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्ली में मनाया हरेली तिहार

किसी के श्राप से कुछ हो नहीं सकता, रमन ने भूपेश पर किया पलट...

अगर मोबाइल में मिल रहे हैं ये संकेत तो समझ जाइए हैक हो चुका ...

गलती से भी गूगल पर सर्च मत कर लेना ये 6 चीजें, 10 लाख के ज...

वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्र...

प्रदेश में अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मलेन रायपुर में 26 जुलाई को

अटल डिजिटल सुविधा केन्द्रों से सशक्तिकरण की राह पर मुंगेली

पाट जात्रा के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशह...