Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मिलेट्स के पकवान होटलों के मेन्यू में हुए शामिल

   रायपुर। स्वच्छता और स्वाद के साथ ही अब शहर के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक हो रहे है। अपनी सेहत के लिए लोग अधिक सचेत हो गए है ...

 

 रायपुर। स्वच्छता और स्वाद के साथ ही अब शहर के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक हो रहे है। अपनी सेहत के लिए लोग अधिक सचेत हो गए है और अधिक से अधिक मोटे अनाज का उपयोग कर रहे है। मिलेट्स में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के फायदे की वजह से मोटे अनाज का दैनिक आहार में उपयोग बढ़ाया जा रहा है। घरों के साथ ही अब होटल व रेस्टारेंट में भी मिलेट्स आधारित व्यंजनों व उत्पादों को मीनू में शामिल किया जा रहा है। ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के मोटे अनाज से तैयार व्यंजन परोसे जा रहे है। मोटे अनाज से ही चाइनीज, इटेलियन व दक्षिण भारतीय व्यंजन तैयार हो रहे है। केंद्र सरकार द्वारा भी इन दिनों लोगों के स्वास्थय को देखते हुए पोषक तत्वों वाले मोटे अनाज को बढ़ावा देने के बात कहीं जा रही है। आम लोगों के साथ ही अब दिग्गज सितारा होटलों द्वारा मोटा अनाज अथार्त मिलेट्स के स्वादिष्ट पकवान शामिल किया जा रहा है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मोटे अनाज की बढ़ती मांग को देखते हुए इन्हें मीनू में शामिल किया जा रहा है। होटलों में अब रागी की खांडवी, चिकपी का सलाद, मिलेट्स को मिक्स करके ब्राउनी जैसे व्यंजन भी तैयार होते है। लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अब शहर में विशेष रूप से मिलेट्स पकवान मिलने वाले रेस्टारेंट भी खोले जा रहे है। नालंदा परिसर में इसके लिए मिलेट्स भी खोला गया है। छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के संरक्षक कमलजीत सिंह होरा ने बताया कि मिलेट्स व्यंजनों को मीनू में भी शामिल किया गया है। ग्राहकों की मांग के अनुसार उन्हें मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाते है। इसमें बाजरा, रागी, ज्वार और कोदो से बने व्यंजन शामिल होते है। मिलेट्स के वेज कबाब में बनाए जा रहे है। मंजू ममता के संचालक मिकी दत्ता ने बताया कि ग्राहकों की मांग के अनुसार उनके रेस्टारेंट में मिलेट्स व्यंजन उपलब्ध है।यहां मिलेट्स व दाल से बनी चीला उपलब्ध है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए अन्य चीजें भी उपलब्ध कराई जाती है।

No comments