Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

  बलरामपुर (आजमगढ़) । आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर रविवार की रात प्रापर्टी डील...

 

बलरामपुर (आजमगढ़) । आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर रविवार की रात प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोस्तों पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोपलगा है। बताया जाता है कि दोस्तों के साथ उसका रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।  नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजरवा गांव निवासी हरिकांत यादव (32) प्रापर्टी डीलर का काम करता था। आजमपुर निवासी रमाकांत पांडेय व उकरौड़ा निवासी सुरेंद्र यादव व पवन भी उसके साथ काम करते थे। करीब दो माह पहले रुपये के लेनदेन को लेकर इनका आपस में विवाद हो गया था। हरिकांत अपना रुपये मांग रहा था। दस दिन पहले फिर इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हरिकांत के भाई रमाकांत ने आरोप लगाया कि तीनों ने उसे रविवार रात फोनकर बुलाया। इसके बाद मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिजरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विसलेन पर गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन रात में मौके पर पहुंचे। उसे लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरिकांत का एक बेटा व एक बेटी है। मुबारकपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रमाकांत यादव की तहरीर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

No comments

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदो...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्ण...

मोदी ने दी मध्यप्रदेश को कई सौगातें, इंदौर मेट्रो हुई शुरु

आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा और सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर…

दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित...

रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की जीवंत प्रतीक: मंत्री राजव...

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से आत्मनिर्भर बनीं भुनेश्वरी

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना : भारती साहू के लिए बन...

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत...

PM मोदी ने बस्तर की डॉ जयमति कश्यप को किया सम्मानित