Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, June 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दो साल से गायब किशोरी गोरखपुर में फेसबुक फ्रेंड के घर मिली

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से दो वर्ष से लापता किशोरी गोरखपुर में अपने फेसबुक फ्रेंड के घर मिली। किशोरी...

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से दो वर्ष से लापता किशोरी गोरखपुर में अपने फेसबुक फ्रेंड के घर मिली। किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस के साथ परिवार के लोग भी उसे खोज रहे थे। पुलिस ने कैंट क्षेत्र के भैरोपुर से शुक्रवार को अपहृत किशोरी को बरामद कर लिया और उसके फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर आरोपित को पुलिस अपने साथ रायपुर ले आई। रायपुर जिले के टिकरापारा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी वर्ष 2021 में घर से गायब हो गई। खोजबीन के बाद पिता ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। सर्विलांस की मदद से रायपुर पुलिस ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस दौरान टीम हैदराबाद, मुंबई के साथ ही कई संभावित ठिकानों पर गई, लेकिन पता नहीं चला। किशोरी ने 20 दिन पहले रिश्तेदारों को फोन कर भैरोपुर के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खाते में रुपये मंगाए। जानकारी होने पर तलाश में जुटी रायपुर पुलिस गुरुवार की रात गोरखपुर पहुंची और ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद भैरोपुर निवासी सोनू कुमार के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। सोनू ने बताया कि किशोरी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। जान-पहचान बढ़ने पर दोनों बात करने लगे। दो वर्ष पहले स्वजन से नाराज होकर किशोरी उसके पास आ गई, तबसे दोनों साथ रहने लगे।

No comments

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोर...

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए दयाल दास बघेल

रासायनिक खादों की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं, समितियों में खाद...

आपातकाल लगाना संविधान की हत्या थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया...

विकास के हर मोर्चे पर ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा कर रहा छत्तीस...

कदाचरण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार...

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मनोज यादव ने बदली व्यवस...